नई दिल्ली, फरवरी 3 -- आपने 'ट्रेन टू बुसान' और '2012' जैसी फिल्में तो देखी ही होंगी? इन्हें 'अपोकैलिप्टिक' (Apocalyptic) फिल्में कहते हैं। ये शब्द ग्रीक शब्द 'Apokalypsis' से आया है। इस शब्द का मतलब, "खुलासा होना" या "बड़ी तबाही" होता है। अगर फिल्म के संदर्भ में बात करें तो इस जॉनर (Genre) की फिल्मों को मतलब ये होता है कि उस फिल्मों की कहानी 'दुनिया के अंत' के इर्द-गिर्द घूमेगी। ऐसी फिल्मों में दिखाया जाता है कि कैसे कोई प्राकृतिक आपदा, परमाणु युद्ध, महामारी या एलियंस का हमला पूरी दुनिया को खत्म कर सकता है।क्या होता है 'अपोकैलिप्टिक' और 'पोस्ट-अपोकैलिप्टिक' में अंतर? अपोकैलिप्टिक फिल्में मतलब जिनमें दुनिया के खत्म होने की प्रक्रिया दिखाई गई हो। जैसे '2012' या 'द डे आफ्टर टुमारो'। वहीं पोस्ट-अपोकैलिप्टिक फिल्में वो होती हैं जिनमें दुनिया क...