लखनऊ, फरवरी 3 -- अम्बेडकरनगर में मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जाफरगंज-मालीपुर रेलवे स्टेशन के बीच टिकरी गांव के पास घटित हुई। मृतका की पहचान मीनाक्षी सिंह उर्फ मीठी (21) पुत्री उदयभान सिंह, निवासी टिकरी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मीनाक्षी घर से निकली थी और कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक...