हापुड़, दिसम्बर 20 -- रील बनाने के चक्कर में लोग खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ साथ दौड़ लगा रहा है और रेलवे लाइन पर एक्सरसाइज कर रहा है। दूसरे वीडियो में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के ओवरब्रिज से लटककर एक्ससाइज करता दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों को दिल दहल गया। हालांकि हिन्दुस्तान इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरपीएफ के अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए रेलवे ट्रेक पर दूसरे ट्रैक पर जा रही ट्रेन के साथ साथ दौड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर ह...