नई दिल्ली, फरवरी 1 -- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज शुक्रवार को ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए। तमाम कोशिश के बाद 58 मिनट बाद टॉयलेट से बाहर निकाले गए। महेंद्र भारद्वाज ने खुद फेसबुक पर इस घटना की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ये भी सलाह दी है कि यात्री ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल जरूर ले जाएं। फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार की शाम कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन 22981 में सवार होकर कोटा से जयपुर लौट रहे थे। सवाईमाधोपुर से थोड़ा आगे ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए क्योंकि दरवाजे के अंदर लगी कुंडी फ्री हो गई जिससे दरवाजा खुल ही नहीं रहा था। उन्होंने तमाम कोशिशें कीं मगर वे बाहर नहीं आ सके।रेलवे हेल्पलाइन पर की गई कॉल पोस्ट में उन्होंने बताया कि बदबू के मारे...