जौनपुर, जनवरी 12 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र में शिवगुलामगंज रेलवे लाइन के समीप उमरपुर गांव के पास रविवार की रात्रि ट्रेन की चपेट में आने करीब 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने रात्रि करीब 11 बजे शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु लेकर पीएम हेतु मर्चरी भेज दिया। थाना क्षेत्र के उतरीजपुर चक मुरली गांव निवासी शिवकुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र रामफेर यादव शाम को बाजार गए थे। रात्रि करीब दस बजे तक पिंटू घर नही पहुँचा तो परिजन खोजबीन शुरू किए तो वे ट्रेन की पटरी पर शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने घर ले गए। थोड़ी देर में रेलवे फाटक गेटमैन ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुँच बक्शा थानाध्यक्ष को सूचना दी। था...