चंदौली, अक्टूबर 7 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। व्यासनगर स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह अप की पंजाब मेल के गेट पर खड़े एक यात्री के हाथ पर डंडा मारकर उचक्के ने मोबाइल गिरा दिया। इस दौरान युवक ट्रेन के धीमा होने पर आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत जलीलपुर पुलिस चौकी में किया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। पीडीडीयू- वाराणसी रेलखंड पर स्थित व्यासनगर से लेकर अवधूत भगवान राम हाल्ट स्टेशन तक डंडा मार गिरोह का आंतक बढ़ गया है। इस दौरान व्यासनगर से लेकर भगवान अवधूत हाल्ट स्टेशन तक रेल पटरी किनारे संगठित गिरोह डंडा मारकर यात्रियों की मोबाइल छीन लेता है। इससे यात्रियों में काफी आतंक है। वही इनके खिलाफ कारगार कार्रवाई नहीं होने से आएदिन यात्रियों के साथ छिनैती की घटना होती रहती है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.