प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा, संवाददाता। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया तो भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के डंक से चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को शहर जाने को यात्री ट्रेन आने के इंतजार में बैठे थे। तभी स्टेशन के बगल पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया। मधुमक्खियों ने यात्रियों पर हमला बोल दिया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के डंक से घायल महेशगंज के बाबूरायजहांपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद का 45 वर्षीय बेटा तीरथराज, कानपुर निवासी श्री राम 54 वर्षीय बेटा शिव प्रकाश, लालगंज अझारा निवासी बद्री प्रसाद का 27 वर्षीय बेटा सुशील कुमार, भटिटव गांव निवासी उमेश कुमार यादव का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.