गोंडा, फरवरी 4 -- गोंडा। बहराइच से गोंडा होकर गोरखपुर जा रही 05132 एक्सप्रेस के इंजन पर सुभागपुर और इटियाथोक के बीच पत्थर फेंकने से आगे का शीशा टूटा गया। घटना में लोको पायलट बाल बाल बच गए । इसकी सूचना लोको पायलट राकेश जायसवाल ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को दी। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरपीएफ ने बताया कि में 05132 एक्सप्रेस में पत्थर मारने की शिकायत चालक ने की थी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ चंद्र मोहन मिश्र और एएससी महेंद्र प्रसाद दुबे ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि टीम ने आरोपी ललित पासवान निवासी कुटिया पड़री कृपाल थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.