बुलंदशहर, फरवरी 18 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी ननिहाल में रह रहे युवक के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने बताया कि मृतक नितिन (28 वर्ष) मूल रूप से जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव निवासी था। बचपन में ही पिता की मृत्यु होने के बाद उनकी मां अपने मायके बिलसुरी चली आई थी। तभी से वह बिलसुरी रह रहे थे। बताया गया कि सोमवार को नितिन बाइक लेकर घर से कहीं चला गया। और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए। शाम में नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को नितिन के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी के जाने की सूचना परिजनों को मिली। उसकी बाइक भी स्ट...