चक्रधरपुर, दिसम्बर 8 -- चक्रधरपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व महामंत्री विजय मेलगांडी ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लेटलटीफी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल तरुण हुरिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक मांगपत्र सौंपा है। इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लेटलतीफी का मुद्दा उठाते हुये यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया है। साथ ही रेलवे द्वारा रेलवे हाईस्कूल मैदान में बच्चों के खेलकूद और बुजुर्गों के मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध लगाने, चक्रधरपुर रेल मंडल में निचले स्तर के पदों पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बहाली करने, कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने, चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की बहाली सहित कई मांगे शामिल...