सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित एक ट्रेन की बोगी से रेलवे सुरक्षा बल एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व ने 9.9 लीटर शराब बरामद की है। यह शराब जंक्शन पर खड़ी ट्रेन नंबर 02570 के बी/2 कोच से बरामद की गयी है। हालांकि, इस शराब कारोबार से जुड़ा कोई कारोबारी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी द्वारा ट्रेन नंबर 02570 नई दिल्ली -दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस की बोगी स एक बैग बरामद किया गया। बैग में कुल 9.09 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा गया था और इसकी कुल कीमत 5 हजार 580 रुपए आंकी जा रही है। शराब की खेप बरामद करने वालों में ट्...