सीवान, मई 13 -- सीवान। स्थानीय रूट पर संचालित ट्रेन संख्या 14674 के कोच संख्या बी-2 में बर्थ संख्या 57, 58 पर छूटा बैग आरपीएफ ने यात्री को लौटाया। यात्री दरौली थाना क्षेत्र के चकरी निवासी गिरीश द्विवेदी ने बताया कि मैरवा स्टेशन पर उतरने के दौरान बैग ट्रेन में ही छूट गया। बाद में रेलवे को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पाकर ट्रेन के सीवान जंक्शन पर आने पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार साह ने छूटे बैग को उतारकर पोस्ट पर लाए। बैग में रखे सामान की कुल कीमत आठ हजार रुपये बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.