बगहा, नवम्बर 5 -- नरकटियागण, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज रेल पुलिस ने स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी नरकटियागंज मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एक शौचालय से शव बरामद किया है। मृतक की उम्र करीब 75 वर्ष है और वह बोगी के शौचालय में फंदे से लटका हुआ था। रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बोगी को अंदर से बंद कर बुजुर्ग ने फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी की है। मृतक उजले रंग का कुर्ता धोती पहने हुए था। उसके पास से आधार कार्ड की छाया प्रति प्राप्त हुई है। छाया प्रति वाले आधार कार्ड पर महाराष्ट के नांदेड़ जिला के नगीना घाट निवासी 85 वर्षी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.