देवरिया, फरवरी 19 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। महाकुंभ की यात्रा लोगों के लिए आसान नहीं है। सोमवार की रात भटनी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की बोगी का फाटक न खुलने पर कुछ युवकों ने उत्पात मचाया। ट्रेन में बैठे यात्रियों के ऊपर ठंडा पानी फेंक दिया। यह देख जीआरपी जवानों ने दो युवकों को पकड़ लिया और सख्ती दिखाई। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर छोड़ दिया। उधर ट्रेन में चढ़ने के लिए कुंभ यात्री धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए। प्रयागराज में संगम के तट पर महाकुंभ लगा हुआ है। 13 जनवरी से शुरू महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। कुंभ यात्रियों की संख्या व सहूलियत के लिए नियमित ट्रेनों के साथ ही रेल प्रशासन ने हर रेल खंड पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। हर दिन जिले से बड़ी संख्या में लोग कुंभ स्नान करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.