सीतामढ़ी, मई 16 -- सीतामढ़ी। लखनऊ बस हादसे में मरने वालों में दो बच्चे रून्नीसैदपुर प्रखंड के गंगवारा गांव के रहने वाले हैं। दोनों सगे भाई-बहन हैं। मृतक की पहचान गंगवारा गांव के रामबालक महतो के पुत्र देवराज (03) व पुत्री साक्षी कुमारी (02) के रूप में की गयी है। वहीं, इस हादसे में रामबालक महतो व उसकी पत्नी गुड्डी देवी भी जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज वहां के एक अस्पताल में चल रहा है। इधर, हादसे की सूचना के बाद परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। उनके परोसी राजकुमार महतो ने बताया कि सुबह में फोन आया कि जिस बस से रामबालक अपने बच्चों व पत्नी के साथ जयपुर जा रहा था, लखनऊ में सड़क हादसे में जलकर राख हो गया। घटना के बाद से परिजनों में चित्कार मच गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद फोन आया कि बस हादसे में दोनों बच्चे की जलकर मौत हो गई है। रामबालक व उसकी पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.