बलिया, जनवरी 7 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को रेल पटरी पर दो युवकों के शव मिले। एक शव को जीआरपी तथा दूसरे को पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के गांव-घर में मातम पसरा हुआ है। रसड़ा, हिसं के अनुसार कस्बा के स्टेशन रोड निवासी 41 वर्षीय भुआल प्रसाद सीआरपीएफ में माली के पद पर तैनात थे। वर्तमान समय में वह इलाके के सिंगहीं चट्टी पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। लखनऊ के बिजनौर में तैनात भुआल 30 दिसम्बर को अवकाश पर घर आये थे। कुछ दिन पहले वह प्रयागराज ससुराल चले गये जहां से मंगलवार को ही वापस लौटे थे। फेफना-रसड़ा रेल खंड मंदा रेलवे क्रासिंग मंदा और स्थानीय यार्ड के बीच रात करीब 9.20 बजे गुजर रही अप उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में वह किसी प्रकार आ गये। इसकी जानकारी होते ही पहुंचे रेलवे सुरक्षा...