भदोही, फरवरी 9 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नुआव गांव में 32 वर्षीय रिंकी नामक विवाहिता की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी रिंकी रविवार को काम से खेत की ओर गई थी। उस दौरान रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की जद में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जो खेतों में काम कर रहे थे एकत्रित हो गए। पहचान होने पर मामले से स्वजनों को अवगत कराया गया। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। स्वजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से पति समेत पूरे परिवार का रो रो...