भदोही, फरवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रविवार को 25 वर्षीय प्रतिभा दुबे नामक युवती का शव मिला। आशंका जाहिर किया गया कि किसी ट्रेन की जद में आने से जान गई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दिया है। उधर, रेलवे ट्रैक पर शव होने के कारण डाउन बुन्देलखंड एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। उक्त गांव निवासी प्रमोद दुबे की बेटी प्रतिभा रविवार को दोपहर में करीब 11 बजे रेलवे लाइन की ओर खेतों में काम से गईं थीं। उसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय सवारी गाड़ी मेमो की जद में आ गईं। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जानकारी पर एकत्रित हो गए। स्वजनों ने मृतका की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.