भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अलमऊ हाल्ट के पास शनिवार को 20 वर्षीय राम प्रसाद बिंद की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना क्षेत्र के कोइलरा गांव निवासी खुशीहाल बिंद के बेटे राम प्रसाद बिंद घर से अलमऊ हाल्ट की ओर शनिवार को गए थे। जहां पर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले तीन-चार वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। सुबह घर से निकलने के बाद वह कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंचे, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर घूम रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पीआरबी 5524...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.