बरेली, जून 12 -- भीषण गर्मी के चलते सीतापुर का एक युवक ट्रेन की छत पर लेटकर सफर करने लगा। बरेली में चौपुला के पास उठते ही वह ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। करंट से वह झुलस गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, सीतापुर में सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी 25 वर्षीय कमलकांत परिवार और गांव के कई लोगों के साथ दिल्ली जा रहा था। गर्मी अधिक थी, जनरल कोच में जगह नहीं थी, इसलिए कमलकांत चुपचाप रात के अंधेरे में ट्रेन की छत पर चढ़ गया। सीतापुर से ही वह कोच की छत पर चढ़कर लेट गया। रात करीब पौने तीन बजे उसकी आंख खुली तो ट्रेन बरेली जंक्शन से निकल चुकी थी। चौपुला के पास ट्रेन पहुंची, तभी कमलकांत उठकर बैठ गया। रेलवे कॉलोनी के पास उसे करंट लगा। वह नीचे गिर गया। वहां लोगों का आना जाना था। कमल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.