पीडीडीयू नगर, फरवरी 15 -- यूपी के पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की आधी रात तब हड़कंप मच गया। जब पाटलिपुत्र बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की छत पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक जाकर लेट गया। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़ंकप मच गया। कोच की छत के ऊपर 35 हजार बोल्ट युक्त ओएचई तार के कारण कोई भी चढ़ने की हिम्मत नहीं दिखा सका हालांकि ओएचई तार के बिजली आपूर्ति ठप कर आरपीएफ ने सीढ़ी लगाकर युवक को उतारा। इसके बाद विभागीय कर्मचारी राहत की सांस लिए। वही लगभग घंटे भर बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। पाटलिपुत्र से बैंगलुरु जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस बीते शुक्रवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन जैसे ही खड़ी हुई एक 30 वर्षीय विक्षिप्त युवक स्लीपर के एस 2 कोच की छत पर चढ़ गया। इसकी जानकारी होने पर आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.