बक्सर, फरवरी 24 -- डुमरांव।डुमरांव-टूडीगंज के बीच बीबीगिरी हाल्ट के समीप से पुलिस ने एक 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव क्षत विक्षत स्थिति में बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। रेल पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम महिला का शव अप ट्रैक पर होने की सूचना मिली। सूचना पर रेल पुलिस ने बीबीगिरी हाल्ट के समीप पोल संख्या 640/27-29 के समीप से महिला का क्षत-विक्षण हाल में बरामद किया। किसी ट्रेन के चपेट में आने से मौत की संभावना व्यक्त की गई है।रेल पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...