चित्रकूट, नवम्बर 30 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित पतौड़ा और रौली कल्याणपुर के बीच शुक्रवार की देर रात करीब ढ़ाई बजे भड़हा पालदेव निवासी नत्थू प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मुन्नी देवी शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे खेत में चारा काटने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी दी। शिनाख्त करने पर शव मुन्नी देवी का निकला। अपराध निरीक्षक भरतकूप अभयराज सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वृद्धा की ट्रेन से गिरने या चपेट में आने की आशंका प्रतीत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.