बेगुसराय, मार्च 20 -- सिमरिया धाम। सोनपुर रेलमंडल क्षेत्र के चकिया थर्मल हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बुधवार की रात विद्युत कर्मचारी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मृतक चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही गांव निवासी 59 वर्षीय अर्जुन यादव हैं। चकिया थाना व बरौनी जीआरपी की पहल पर शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में पंसस प्रतिनिधि राजीव यादव ने बताया कि अर्जुन यादव चकिया बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में घटना हुई। वह बरौनी जीरोमाइल स्थित ग्रिड में ही ड्यूटी कर रहे थे। अस घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.