गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय सोमवार को रोडवेज कर्मी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर भीटी निवासी रामप्रीत (47) अपनी बहन के घर जगतबेला आए थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं, सुबह 10 बजे के करीब वह गहासाड़ स्थित रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रोडवेज बस डिपो में बड़े बाबू के पद पर काम करते हैं। घायल होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...