बगहा, जनवरी 24 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग में गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेल ट्रैक पर काम कर रहे आउसोर्सिंग कर्मी आशीष कुमार (26) की मौत हो गयी। घटना शनिवार की अहले सुबह करीब 3.30 बजे की है। हादसे के बाद अन्य कर्मियों ने आननफानन में उसे सीएचसी, चनपटिया में भर्ती कराया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि रेल कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के संत रविदास नगर (भदोही) जिले के गोपीगंज थाने के इब्राहिमपुर ऊपरवार गांव निवासी आशाराम का पुत्र आशीष कुमार था। कर्मचारी मेठ ललन राम ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह चनपटिया-बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग के समीप डाउन लाइन रेल ट्रैक पर कार्य चल रहा था। सुबह में घना कोहरा छाया...