मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- बुधवार की सुबह बुआडा रोड के समीप युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की लगी भीड से पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर मृतक की जेब से मिले एक शिकायती पत्र पर लिखे नम्बर से हुई। जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। कोतवाली पुलिस को बुधवार को बुआडा रोड के समीप रेलवे लाइन किनारे एक युवक के शव पडा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। इसी दौरान एक सिपाही ने मृतक के कपडों की तलाशी ली तो उसमे एक शिकायती पत्र मिला जिसमे मृतक ने अपनी सास का नम्बर लिखा हुआ था। पुलिस ने फोन कर सूचना दी। सूचना पर जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल खारी पुत्र रविन्द्र खारी निवासी शास्त्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.