गाजीपुर, नवम्बर 14 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह के समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से मिर्चा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय सरजून कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के चौकी के कार्यवाहक प्रभारी स्वतंत्रत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उसके बड़े भाई अर्जुन कुमार ने किया है। अर्जुन कुमार ने बताया कि छोटा भाई सरजून कुमार शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। उसकी शादी बिहार के दुर्गावती थाना के सरियाव गांव में प्रीति देवी से हुई थी। जिससे उसे एक छह वर्ष का लड़का है। मृतक की पत्नी बिहार मायके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...