उरई, जनवरी 21 -- उरई। संत कबीर नगर एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आने से युवक का पैर घुटने के नीचे से कट गया। आरपीएफ दरोगा अनिल कुमार ने बताया, घायल का नाम अंकित पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बिलौटा थाना कुरारा हमीरपुर है। वह अपने चाचा विष्णु के साथ सूरत गुजरात जा रहा था। अंकित चाचा के साथ सूरत में कपड़े का काम करता है। घटना से पहले ट्रेन चालक ने हार्न बजाया। पर युवक ने नहीं सुना और वह इंजन की चपेट में आ गया। जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...