चंदौली, फरवरी 13 -- सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौरा रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार सुबह ट्रैक पार करते समय मां और बेटी चपेट में आ गई। घटना में मां की मौत हो गई और बेटी के पैर का पंजा कट गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीना देवी अपनी बेटी पूजा के साथ बाइक पर बैठकर मुगलसराय में दवा लेने के लिए जा रही थी। बाइक लक्ष्मीना का बेटा गुंजन चला रहा था। जैसे ही वह सकलडीहा स्टेशन के पास पौरा क्रासिंग पर पहुंचा तो वहां गेट बंद था। बाइक से मां-बेटी उतरकर क्रासिंग पार करने लगीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से लक्ष्मीना की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के परिजनों मे कोहराम मच गया।

हि...