गिरडीह, फरवरी 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। महेशमुंडा - कोडरमा रेलवे लाइन पर जमुआ के चितरडीह रोड स्थित जमुआ रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से पांच पशुधन की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। दो गाय, एक बछिया और दो बछड़ा रेलवे ट्रैक में कहीं से घुस गए। रेलवे ब्रिज के नीचे अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में आने से इन सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पशुधन किसका था इसका पता खबर लिखे जाने तक नहीं चल सका था। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन लाइन के आसपास मवेशियों को नहीं भेजने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.