पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसा पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बे के समीप रेलवे क्रासिंग पर हुआ। टनकपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान थाना न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय प्रफुल्ल सरकार के रूप में हुई। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक को आंखों से कम दिखाई देता था। वह रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे। इस दौरान...