पाकुड़, फरवरी 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि । पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के तिलभिट्टा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पोल संख्या 155/7 के पास एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जीआरपी को रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद जीआरपी एएसआई संजय मरांडी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से सिकंदराबाद का एक रेल टिकट बरामद हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया हो। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मो. ईरशाद उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। वह गोड्डा जिले के हनवारा का रहने वाला बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...