गंगापार, जनवरी 8 -- करछना/नैनी, हिंस। करछना के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में आशा कार्यकर्ती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत रामपुर करछना रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रेलवे लाइन ट्रैक पर हुआ, जहां महिला किसी कारणवश ट्रेन की जद में आ गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। जांच के दौरान मृतका की पहचान चाका ब्लॉक में तैनात आशा कार्यकर्ता विमला देवी के रूप में हुई। वह हथीगन बलापुर, करछना की निवासी थीं। मृतका के पति का नाम राज...