मथुरा, जनवरी 16 -- चौमुंहा। थाना जैंत अंतर्गत वृंदावन रोड रेलवे ट्रैक पर गुरुवार देर रात अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर मोर्चरी भिजवाते हुए शिनाख्त के प्रयास कर रही है। उप स्टेशन प्रबंधक वृंदावन रोड द्वारा ट्रैकमैन की सूचना पर पुलिस को रेलवे ट्रेक पर शव मिलने की सूचना दी। सूनचा पर सनसिटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुष्यंत कौशिक पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र व पहचान शव के बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...