बक्सर, जनवरी 4 -- पेज तीन के लिए ---- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। स्टेशन के पूर्वी और जंगली मंदिर गेट के बीच अप लाइन से रेल पुलिस ने रविवार को 42 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। डुमरांव स्टेशन को ट्रैक मैन ने अप मेन लाइन पर एक अधेड़ के शव होने की सूचना दी। इसके बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया। मृतक अधेड़ का सिर क्षतिग्रस्त हो गया है। माना जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट के कारण अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। शव को 65 नंबर पूर्वी रेलवे गुमटी और 66 नंबर जंगली शिव मंदिर रेलवे गुमटी के बीच से बरामद किया गया। मृतक के शव में पीले रंग का जैकेट और काला रंग का जींस पैंट है। मृतक की पहचान के लिए रेल पुलिस आसपास के इलाके में संपर्क कर रही ...