संतकबीरनगर, जनवरी 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास छपरा-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन गेट पर ही रुक गई। करीब पौने घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस कारण क्रासिंग बंद रही और राहगीर परेशान रहे। अमृतसर से छपरा के लिए जा रही छपरा-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन रेलवे स्टेशन खलीलाबाद को पार कर जैसे ही आगे बढ़ी त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग से 200 मीटर पूरब एक 65 वर्षीया अज्ञात महिला ट्रेन के आगे आ गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर महिला को बचाने का हर सम्भव प्रयास किया, लेकिन महिला चपेट में आ गई। ट्रेन के इंजन का झटका लगने से महिला ट्रैक के किनारे गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना के चलते ट्रेन लगभग 45 मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.