चंदौली, जनवरी 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मंगलवार की शाम चार बजे ट्रेन के चपेट में आकर 16 वर्षीय हाई स्कूल के छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। जीआरपी शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी लालचंद की 16 वर्षीय पुत्री पूजा चतुर्भुजपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह सोमवार को अपने नाना रामनारायण के घर तेनुअट गई थी। वही शाम को अपने मामा से समोसा खाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर क्रासिंग के समीप किसी ट्रेन की चपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.