बुलंदशहर, फरवरी 2 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव रूपवास पचगाई निवासी कांति 60 वर्ष पुत्र हरकिशन रविवार को चोला स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकी। वृद्ध ट्रेन में चढ़ने लगा। अचानक पैर फिसलने से वृद्ध ट्रेन की चपेट में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन मास्टर ने 108 नंबर से वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजन बिना किसी को सूचना दिए शव को अपने साथ गांव ले गए। जीआरपी खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...