मुरादाबाद, फरवरी 1 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवती घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाइंस के कुंदननगर गुलाबबाग हरथला निवासी राहेमीन (18) पुत्री इशहाक हुसैन एक अस्पताल में काम करती है। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे वह अस्पताल में काम खत्म करके घर लौट रही थी। मऊ रेलवे लाइन के किनारे चल रही थी, तभी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। सूचना पर एम्बुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.