आगरा, दिसम्बर 6 -- थाना क्षेत्र के एगवां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। जैसे परिवार के लोगों को दुर्घटना की जानकारी हुई तो वह विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की अल सुबह कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर एगवां गांव के समीप एक युवती की ट्रेन की चपेट में आकर मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। मृतका की शिनाख्त 19 वर्षीय बबिता पुत्री सुरेशचंद्र निवासी एगवां सहावर के रूप में हुई। युवती को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती शुक्रवार की अल सुबह जरूरी कार्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.