काशीपुर, जनवरी 11 -- काशीपुर, संवाददाता। रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई, जब दोनों युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। बताया जा रहा है दोनों रामनगर घूमने आए थे। रविवार की शाम काशीपुर-रामनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन मैनेजर ने दोनों घायलों को ट्रेन में सुरक्षित रखा और काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लेकर पहुंचे। आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी गई। आरपीएफ एसआई सत्यवीर सिंह और जीआरपी आरक्षी बालकृष्ण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 28 वर्षी...