आगरा, दिसम्बर 3 -- कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई थी। पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर जैसे ही शाम चार बजे एक ट्रेन आकर रुकी, तभी अचानक एक युवक ने ट्रेन के नीचे अपना सिर रख दिया। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, युवक की गर्दन कट गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के करीब है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...