मेरठ, दिसम्बर 24 -- दौराला। दिल्ली हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर रुहासा अंडरपास के पास सोमवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर रूहासा अंडरपास के निकट सोमवार देर रात लगभग 12 बजे एक युवक का शव ट्रैक किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। सकौती चौकी पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और जिले में व्हाट्सएप ग्रुपों पर शव की फोटो भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...