संभल, फरवरी 7 -- बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी ग्रामीण की गुरूवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार हुआ। थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी पंचम सिंह (32वर्ष) परिवार के साथ दिल्ली के कड़कड़डूमा में मूंगफली बेचकर पालन पोषण करता था। गुरुवार को मूंगफली बेचकर कमरे पर लौट रहा था। जैसे ही वह रेल की पटरी पार कर रहा था, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना रिंगरोड थाने में दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलन...