रिषिकेष, फरवरी 16 -- हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर यूपी के सीतापुर जिले का एक पेंटर चंदौसी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया। हादसे में पेंटर का एक पैर कट गया। फिलहाल एम्स में चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार दोपहर की है। सोमेश्वर नगर में चमुड़ा मंदिर के पास 30 वर्षीय राजकुमार और उसका साथी राकेश, निवासी गाम चपती, जिला सीतापुर, यूपी ठेकेदार से भुगतान लेने के लिए आए थे। इसी बीच राजकुमार रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। जबकि, राकेश नजदीक ही ट्रैक से दूर बैठा था। राकेश ने बताया कि चंदौसी पैसेंजर ट्रेन का आने का उन्हें पता ही नहीं चला, जिसकी चपेट में राजकुमार आ गया। ट्रेन के लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी और कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच...