बागपत, फरवरी 18 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेल मार्ग पर बुधवार सुबह यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले कक्षा 12 के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, छात्र के पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पोईस नंगला गांव का रहने वाला 18 वर्षीय रिहान पुत्र सोनूदीन बिजवाड़ा इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों के अनुसार बुधवार को दूसरी पाली में उसकी परीक्षा थी। वह बुधवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस का फोन परिजनों के पास आया, जिसमें बताया गया कि रिहान का शव बड़का-इदरीशपुर के बीच में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना ...