अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर फाटक के पास गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर चौकीदार की मौत हो गई। वह दोस्तों संग ट्रैक पर बैठकर बात कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से अतरौली क्षेत्र के गांव के गनियावली निवासी रहीश अहमद (50) लोहे के गोदाम में चौकीदार था। वर्तमान में वह क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में परिवार संग रह रहा था। परिवार में एक बेटा व पत्नी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात वह कारखाने से घर लौट रहा था। रास्ते में जमालपुर फाटक के पास दोस्तों संग ट्रैक पर बैठा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान रहीश अहमद ने दम तोड़ दिया। प...