बलिया, जनवरी 5 -- भीमपुरा हिन्दुस्तान संवाद। इंदरा -भटनी रेलमार्ग पर सोमवार की दोपहर चकरा रोड हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची जीआरपी मऊ ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरऊपुर निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह क्रिकेट खेलता था। वह हर दिन प्रेक्टिस करने के लिए मऊ के हलधरपुर जाता था। सोमवार को प्रेक्टिस कर लौटते समय मऊ के चकरा रोड हाल्ट के पास रेल पटरी को पार कर रहा था। इसी बीच गुजर रही अप लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। बताया जाता है कि वह मां-बाप का एकलौता पुत्र था तथा उसकी शादी भी तय थी। लोगों का कहना है कि 30 ज...