बिजनौर, नवम्बर 28 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को करीब 10:30 बजे स्टेशन मास्टर नजीबाबाद ने जीआरपी थाना नजीबाबाद को सूचना दी कि गाड़ी संख्या 04654 हिमगिरी एक्सप्रेस से नजीबाबाद यार्ड में एक व्यक्ति रन ओवर हो गया। सूचना पर उप निरीक्षक वीर सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह के साथ रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के किलोमीटर संख्या 1497/24 के बीच पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति का क्षत- विक्षत शव डाउन मेन लाइन पड़ा था। क्षत विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। गाड़ी के चालक द्वारा मीमो दिया गया...